सोमवार, 15 जुलाई 2024

लखनऊ : मांसिक विक्षिप्त युवती की तालाब में मिला शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।||Lucknow: Body of a mentally disturbed girl found in a pond, suspicion of murder after rape.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मांसिक विक्षिप्त युवती की  तालाब में मिला शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।।
पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के रानी खेड़ा गांव में मानसिक विक्षिप्त तीस वर्षीय युवती का गॉव के पास तलाब में रविवार को शव मिलने से इलाके मे सनसनी हो फैल गई।। युवती के शरीर में कई घाव के निशान मिले। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर हत्यारोपियों की तलाश मे जुट गई।।
विस्तार:
DCP तेजस्वरुप ने बताया कि थाना सरोजनीनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रविवार को ग्रामीणों ने महिला के शव को तालाब किनारे लहूलुहान अवस्था में पाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। हालांकि, महिला के परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस की गठित तीन टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गईं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के हाथ-पांव बंधे थे शरीर पर चोट के निशान भी थे। शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। यह देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं परिजनों का कहना है कि बीते 10 सालों से महिला का इलाज चल रहा है। कोरोना के पूर्व महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अक्सर घर से बाहर निकल जाती थी लेकिन देर शाम तक वह वापस घर लौट आती थी। 
●परिजनों ने बताया कि शनिवार रात बेटी ने परिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया। परिजनों के सोने के बाद वह कब घर से निकल गई, इस बात की भनक किसी को नहीं मिली। अगली सुबह ग्रामीणों ने महिला को मृत अवस्था में तालाब किनारे देखा तो परिजनों को जानकारी हुई।।
थाना प्रभारी सरोजनी नगर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक पुलिस टीमे घटना की छानबीन की जा रही है पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी।। अभी किसी को हिरासत में नही लिया गया है। आरोपियों तलाश की जा रही है।। 
आक्रोशित गॉव वासी---