रविवार, 28 जुलाई 2024

लखनऊ : अंबेडकर विश्वविद्यालय के शोधा छात्र पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला,केस दर्ज।||Lucknow : Bullies attacked a research student of Ambedkar University, case registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अंबेडकर विश्वविद्यालय के शोधा छात्र पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला,केस दर्ज।।
◆दुकान पर चाय पीने गया था पीएचडी छात्र,भागकर बचाई जान।
दो टूक :  बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे छात्र विश्वविद्यालय के बाहर स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे वहां पर स्टूल पर बैठने के लिए वहां मौजूद दबंगों से विवाद हो गया। जिसमें इन लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा वह जान बचाकर कर कैंपस में घुस गए।
आरोप है कि वह वापस लौटे तो दबंगों ने पिस्टल और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।पीड़ित ने तत्काल 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले। पीएचडी छात्र ने
आशियाना पुलिस को नामजद तहरीर दी है। विस्तार:
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद झांसी निवासी शोध छात्र राजेश कुमार"बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय" में  शोधकार्य (Ph.D) कर रहे हैं। 
इन्होने ने बताया कि शुक्रवार शाम अपने साथी नाथू भारती और विवेक के साथ चाय पीने गोपाल टी स्टाल पर आये थे। तभी वहां शाकिब आकीब और उवैद जबरदस्ती स्टूल छीनने लगे विरोध करने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। तीनों लोग डर कर वहां से विश्वविद्यालय चले गये। करीब एक घंटे बाद जब वह लोग चाय पीने वापस लौट रहे थे तब तक शाकीब आकीब और उवैद ने अपने कई साथियों को बुलाकर पीछे से हमला कर नीचे गिरा लिया।धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे राजेश का हाथ कट गया, और वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। 
मौका पाकर बाइक पर सवार होकर भाग गये। जिसने हमला किया था,उसके हाथ में चाकू था, और दूसरे हाथ में पिस्टल था।उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है।जिससे हम लोग काफी डरे और सहमे हैं।
आशियाना पुलिस ने बीते शनिवार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।