बुधवार, 10 जुलाई 2024

लखनऊ : साइबर जालसाज ने वर्कफॉम होम का झांसा देकर ठगे ढाई लाख केस दर्ज।||Lucknow : Cyber ​​fraudster duped people of Rs 2.5 lakhs on the pretext of work from home, case registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
साइबर जालसाज ने वर्कफॉम होम का झांसा देकर ठगे ढाई लाख केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों साइबर जालसाज ने सरोजनीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर उसके खाते से करीब ढाई लाख रुपए की रकम ठग ली।ठगी का एहसास होने के बाद में पीड़ित ने साइबर क्राइम में शिकायत करने के साथ ही सरोजनीनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार सरोजनी नगर के सेक्टर-ई, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी आशीष कुमार सिंह के मुताबिक बीती 4 मई को शाम करीब 4:30 बजे उसके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम के लिए एक मैसेज आया। साथ ही टेलीग्राम की एक आईडी देकर व्हाट्सएप करने वाले ने उस आईडी पर संपर्क करने को कहा। संपर्क करने पर उसने गूगल सर्वे के बारे में बताया और घर से काम कर पैसे अर्जित करने की बात कही। जिस पर आशीष ने उसकी बातों में आकर सर्वे किया तो उसके पैसे भी मिले। आशीष का कहना है कि इसी क्रम में एक प्रीपेड सर्वे भेजा गया और कहा गया कि इसकी कुछ फीस जमा करनी होगी, तभी आगे सर्वे कर पाएंगे। इसमें तीन-चार ऑर्डर की एक श्रृंखला होगी। पहले आर्डर के लिए आशीष ने 1000 रुपये लगाए और उसका रिटर्न भी बताए गए एप में दिखने लगा। इसके बाद हर ऑर्डर पर राशि बढ़ती गई और लालच में आकर आशीष रुपए लगाता गया।
आशीष का कहना है पैसे मंगवाने के लिए व्हाट्सएप करने वाले ने अलग-अलग अकाउंट में पैसे मंगवाए। इस तरह चार ऑर्डर के लिए आशीष ने 2,55,000 रुपये अकाउंट में दिए, जिसका रिटर्न बताए गए ऐप में भी दिख रहा था। लेकिन जब आशीष ने वह रकम निकालने की कोशिश की तो बताया गया कि एक और प्रीपेड ऑडर पूरा करना होगा। जिसकी फीस 4,50,000 लगेगी। यह फीस की जानकारी मिलने के बाद आशीष को अपने साथ ठगी होने का संदेह हुआ और उसने कुछ भी करने से मना कर दिया। आशीष का कहना है कि बाद में उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर की। इसके बाद सरोजनीनगर थाने में मामले की तहरीर दी। थाना सरोजनी नगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।