मंगलवार, 9 जुलाई 2024

लखनऊ :बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और डॉ संजय कुमार ने लिया जायजा।||Lucknow: Minister Swatantra Dev Singh and Dr. Sanjay Kumar took stock of the flood affected area.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और डॉ संजय कुमार ने लिया जायजा।
प्रभावित लोगों से मुलाकात कर खाद्य एवं राहत सामग्री का वितरण किया।
दो टूक : प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने मंगलवार को जनपद श्रावस्ती एवं  बलरामपुर मे बाढ़ ग्रस्त इलाके जायजा लिया। निरक्षण के दौरान जिला प्रशासन मौजूद रहा।
विस्तार:
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ० सजय कुमार निषाद ने मंगलवार को जनपद श्रावस्ती एवं बलरामपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। श्री निषाद जनपद श्रावस्ती के दौरे के दौरान  मंत्री जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह के साथ उन्होंने बहरवा ग्राम सभा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर खाद्य एवं राहत सामग्री का वितरण किया।
उसके डॉ० सजय कुमार ने जनपद बलरामपुर के लिए रवाना हो गए। जनपद बलरामपुर में मेवालाल पुलिस चौकी क्षेत्र में राप्ती नदी बढ़े जलस्तर से आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान श्री निषाद जी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करी, साथ ही उनकी समस्याएं सुनी,  श्री निषाद जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी की और से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दी जाने वाली राहत सामग्री एवं खाद्य सामग्री की जानकारी प्राप्त की, जिसमें लोगों ने बताया कि शासन से लगातार हर संभव मदद मुहैया करवाई जा रही है।
 श्री निषाद जी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और इस आपदा की घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही है, खाद्य एवं राहत सामग्री को 24 घंटे के अंदर जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ित तक पहुंचाने का भी आदेश दिया गया है।