रविवार, 14 जुलाई 2024

लखनऊ :श्रीमती मीना वर्मा को लखनऊ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष किया गया मनोनीत।||Lucknow : Mrs. Meena Verma has been nominated as the District President of Lucknow Congress.||

शेयर करें:
लखनऊ :
श्रीमती मीना वर्मा को लखनऊ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष किया गया मनोनीत।।
दो टूक : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ मंडल के महिला पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। 
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,प्रभारी महिला कांग्रेस विश्वविजय सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान श्रीमती मीना वर्मा को लखनऊ का जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रभारी महिला कांग्रेस श्री विश्व विजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (मध्य जोन) के लखनऊ मंडल के प्रदेश प्रभारी, पदाधिकारी व जिला,शहर अध्यक्षों को सम्बोधित किया गया। साथ ही बैठक में महिला कांग्रेस (मध्य जोन) में पाँच बिन्दुओं पर कार्य करना सुनिश्चित किया गया। जिस पर मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी सहित लखनऊ मंडल की सभी महिला पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों ने अपनी सहमति दी।
1. प्रत्येक जिलाध्यक्ष ब्लाक स्तर तक अपनी कमेटी 15 दिन के भीतर सौंप दें।
2. नियुक्ति किये गये महिला प्रदेश प्रभारी जिलेवार जिलाध्यक्ष के साथ जिला कमेटी व ब्लॉक कमेटी की मीटिंग लेते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।
3. मध्य जोन द्वारा आने वाले 2 माह के भीतर पी०सी०सी० में महिला कांग्रेस की वर्कशाप कराना सुनिश्चित किया गया है।
4. हर जिले में एक महिला सम्मेलन की सहमति हुई।
5. पॉचों जोन महिला कांग्रेस एक विशाल प्रदर्शन करेंगी।
बैठक में महिला कांग्रेस मध्य जोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, प्रदेश सचिव अनामिका यादव, विभा त्रिपाठी, निर्मला चौधरी, आचार्य सौम्या, मधु रावत, सुनीता देवी, आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रही।