सोमवार, 15 जुलाई 2024

लखनऊ :आशियाना के नाम पर अरबों की ठगी करने वाला इनामिया जालसाज गिरफ्तार।||Lucknow : Rewarded fraudster who defrauded billions in the name of housing arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
आशियाना के नाम पर अरबों की ठगी करने वाला इनामिया जालसाज गिरफ्तार।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ की अपराध शाखा व थाना अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लोगो को आशियाना देने व निवेशित धनराशि को कई गुना करने के नाम पर अरबो रुपये हड़पने वाला साइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का पचास हजार रुपए का इनामिया प्रेसिडेन्ट  ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को गिरफ्तार करने मे कामयाब रही।
विस्तार
DCP उत्तरी जोन अभिजित आर० शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा लखनऊ व थाना अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइन सिटी कम्पनी के विभिन्न शाखाओ को खोलकर आम जनमानस से अरबो रुपयो की धोखाधड़ी करने वाले नामजद फरार आरोपी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को 14.07.24 को समय करीब 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था।
◆बताते चले कि वर्ष 2013 में स्थापित शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड जिसका प्रधान कार्यालय आर स्क्वायर विपुलखण्ड गोमती नगर लखनऊ में स्थित रहा है उक्त कम्पनी ने लोगो से कम एवं लोक लुभावने दामों एवं किस्तों पर जमीन उपलब्ध कराने का वादाकर लोगो से पैसा इकठ्ठा करना शुरू किया। कम्पनी ने अपने कार्यालय उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर इत्यादि जगहों पर खोलकर अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर लोगो से बहुत अधिक धन जमा कराया, कम्पनी के सीएमडी क्रमशः राशिद नसीम व आसिद नसीम पुत्रगण नसीम अहमद नि0गण बी 1706/15 जे०टी०बी० नगर करेली जनपद प्रयागराज मूल पता ग्राम भूपतपुर थाना उत्तरांव प्रयागराज थे। लोगो को छलने व ठगने के लिए साइन सिटीकम्पनी ने इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सहयोग मे अन्य तमाम कम्पनियों के रूप में शाइन सिटी प्रोपटीज प्राइवेट लिमिटेड, साइन सिटी इरेक्टर प्राइवेट लिमिटेड, गाइन सिटी कोलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड शाइनसिटी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदि लगभग 32-33 कम्पनियां आरओसी कानपुर में पंजीकृत करायी तथा जमीन विक्री के साथ साथ इन लोगों ने रेक्रिन डिपाजिट सम्बन्धी योजनाएं जिसमें कम समय में धन दोगुना तिगुना करने का लालच भी लोगों को दिया साथ ही साथ इन लोगों ने आधे दामो पर लग्जरी गाड़िया देने सम्बन्धी हाट एण्ड डील योजना भी बाजार में प्रस्तुत किया। साथ साथ ही कम दामो मे बहुमूल्य जेबरात, गीट ज्वैलरी प्लान बिट क्वाइन योजना भी इन लोगों ने बाजार में लांच किया तथा जनता की कमाई का एक हजार पच्चीस करोड़ रुपया से भी अधिक रुपया लेकर फरार हो गये इस सम्बन्ध मे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो मे करीब 550 मुकदमे इस कम्पनी के विरुद्ध पंजीकृत किये गये है तथा इससे पूर्व लगभग 62 से अधिक अभियुक्त जेल जा चुके है। इनकी दर्जनों लग्जरी गाड़ियां जिनमें जैगुआर, बीएमडब्लू, फारचूनर, इनोवा, क्रिस्टा आदि भी जप्त हैं। कम्पनी का एक सीएमडी राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद निवासी B.1706/15 जी०टी०वी० नगर करेली जनपद प्रयागराज मूल पता ग्राम भूपतपुर थाना उतरांव प्रयागराज छोड़कर फरार है। इस पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 5 लाख रूपये का इनाम भी घोषित है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 02.01.2020 को आवेदिका की तहरीर के आधार पर थाना गोमतीनगर लखनऊ में पंजीकृत मु0अ0सं0 005/2020 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ व दिनाँक 05.09.2020 मु0अ0सं0 698/2020 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
तथा अन्य मुकदमों से सम्बन्धित वांछित/फरार/इनामिया अभियुक्त ज्ञान प्रकाश उपाध्याय पुत्र श्री अशोक कुमार उपाध्याय नि० ग्राम सथरी पोस्ट रानी बाजार थाना पूरा कलन्दर जनपद फैजाबाद हाल पता किराये का मकान 124 सेक्टर ई थाना अलीगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 34 वर्ष जिस पर श्रीमान् संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट लखनऊ महोदय द्वारा 50,000/- रुपये का इनाम घोषित किया किया गया जो तब से ही फरार चल रहा था अभियुक्त ज्ञान प्रकाश उपाध्याय
नि० ग्राम सथरी पोस्ट रानी बाजार थाना पूरा कलन्दर जनपद फैजाबाद को अपराध शाखा लखनऊ व थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रविन्द्र गार्डेन के पास से दिनांक 14.07.24 समय करीब 15.10 बजे को गिरफ्तार किया गया। अभि० उपरोक्त के विरूद्ध अन्य जनपदो मे व आस पास के थाना क्षेत्रो मे पंजीकृत अभियोगो के बारे मे जानकारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
◆ अनावरित अभियोग -
1. मु0अ0सं0 005/2020 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ 2. मु0अ0सं0 698/2020 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
ज्ञान प्रकाश उपाध्याय का अपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 806/21 धारा 387406/420/467/468/471/120बी भादवि थाना ताजगंज जनपद आगरा 2. मु0अ0सं0 007/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ

3. मु0अ0सं0 013/20 धारा 409/420/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
4. मु0अ0सं0 060/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ 5. मु0अ0सं0 093/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
. मु0अ0सं0 158/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ 6
7. मु0अ0सं0 166/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
8. मु0अ0सं0 180/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
9. मु0अ0सं0 601/20 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ

10. मु0अ0सं0 1119/18 धारा 323/352/504/506 भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
11. मु0अ0सं0 1428/19 धारा 409/420/467/468/471/120 बी थाना गोमतनगर जनपद लखनऊ 12. मु0अ0सं0 1503/19 धारा 409/420/467/468/471/120 बी थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
13. मु0अ0सं0 1564/19 धारा 409/420/467/468/471/120 बी थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
14. मु0अ0सं0 1576/19 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
15. मु0अ0सं0 1579/19 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
16. मु0अ0सं0 1633/19 धारा 409/420 भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
17. मु0अ0सं0 697/17 धारा 323/325/427/506 भादवि थाना विभूतिखण्ड जनपद लखनऊ
18. मु0अ0सं0 542/17 धारा 147/149/427/452/506 भादवि थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ 19. मु0अ0सं0 055/23 धारा 409/420/504/506 भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ