रविवार, 21 जुलाई 2024

लखनऊ : संविधान बचाने की बात करने वालों ने ही की संविधान की हत्या: कलराज मिश्र।||Lucknow : Those who talked about saving the constitution have themselves murdered it: Kalraj Mishra.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
संविधान बचाने की बात करने वालों ने ही की संविधान की हत्या: कलराज मिश्र।।
कार्य पालिका,विधाइका,न्याय पालिका संविधान के मजबूत स्तंभ:वीरेन्द्र तिवारी।
दो टूक:  संविधान बचाने की बात करने वालों ने ही संविधान की हत्या की,संविधान को कोई नहीं बदल सकता,विधायिका, कार्यपालिका,न्यायपालिका संविधान के मजबूत स्तंभ हैं,इसकी प्रस्तावना में "हम भारत के लोग,लिखा गया है,संविधान हमारे लिए श्रीमद् भगवत गीता, चारों वेद,18 पुराण की तरह पवित्र ग्रंथ है,
और इसके दिशा निर्देश पर,विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है।यह बातें कलराज मिश्र, मा राज्यपाल राजस्थान ने लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर 6ए में आयोजित कार्यक्रम गोष्ठी मे कही।
विस्तार:
रविवार को लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर ए मे हमारा संविधान पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए माननीय राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र ने कहा लखनऊ आना मेरे लिए घर आने जैसा है।
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाने वालो को संविधान को पढ़ने और समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि संविधान बदलने का झूठ वह फैला रहे हैं जिन्होंने संविधान का अध्ययन नहीं किया है और स्वयं संविधान की हत्या किया।
हमारे संविधान में पूरी भारतीयता समाहित है,खान पान,रहन सहन,परम्परा,अलग हो सकती हैं,इसके बावजूद सामूहिक पहचान,बंधुत्व,राष्ट्रीय एकता,अखंडता, संप्रभुता,संघीय ढांचे को मजबूत करने का कार्य भारतीय संविधान कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान सभा ने पौराणिक ,वैदिक कालीन व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन किया, लोगों की राय जानी तब संविधान लिखा गया।
संविधान में,सत्यमेव जयते,अशोक की लॉट,कमल का चिन्ह भारतीयता के प्रतीक हैं, जहां राम दरबार का चित्र मर्यादा  पालन,चाणक्य का चित्र कूट नीति ,सतर्कता, विक्रमादित्य का चित्र पंचायती राज निचले स्तर तक शासन ,गुरु नानक देव,शांति सद्भावना,गुरु गोविंद सिंह का चित्र रक्षा,त्याग और सर्वस्व न्यौछावर, बुद्ध महावीर शांति और चेतना को परिभाषित करते हैं।
संविधान में किसी भी संवैधानिक कार्य पर सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करता है,संविधान,उसमे दिए गए मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं,सबको ध्यान रखना है कि हमारे कुछ मौलिक कर्तव्य भी हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही यह भारत और उसका संविधान मजबूत होगा।
आयोजन को पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी भाजपा नेता संजीव अवस्थी ने मा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर,और स्मृति चिन्ह देकर किया,
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन,राष्ट्र गान से की गई।इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार ‌तिवारी पूर्व राज्य मंत्री,संतोष रावत,गोकरण रावत, धीरेन्द्र पाल, रजनी अवस्थी पार्षद खरिका वार्ड द्वितीय, संजय चौधरी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रवीण मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष
दीन दयाल उपाध्याय सेवा समित,
शशी प्रकाश मिश्रा वाराणसी,
संदीप मिश्रा  भारतीय मज‌दूर संघ
डाक सेवा,नीरज रस्तोगी, अमित मिश्रा,
 संजीव कुमार अवस्‌थी ,प्रणव अग्निहोत्री ,सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।