सोमवार, 15 जुलाई 2024

लखनऊ :ब्यापारियों ने वृक्षारोपण कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस।||Lucknow :Traders celebrated the foundation day of the organization by planting trees.||

शेयर करें:
लखनऊ :
ब्यापारियों ने वृक्षारोपण कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पांडेयपुरम जानकीपुरम विस्तार में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस एवं संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने सर्वप्रथम मंदिर जाकर  बजरंगबली का दर्शन किया तत्पश्चात जानकीपुरम विस्तार के प्राइमरी  स्कूलों में करीब 300 पौधों को संगठन के पदाधिकारी के साथ लगाया गया साथ में प्राइमरी स्कूलों के 200 बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया पूरे प्रदेश में मार्केट के इकाई अध्यक्षों व व्यापारियों ने स्थापना दिवस और जन्मदिन को बड़े ही हरसोलश से विभिन्न स्थानों पर मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी राष्ट्रीय महासचिव निलेश  सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा विधि सलाहकार अश्वनी कुमार पांडे प्रदेश महासचिव मनोज सिंह प्रदेश सलाह का निर्मल यादव प्रदेश महासचिव राम तिवारी प्रदेश मीडिया प्रभारी रामदयाल श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष उमा मिश्रा युवा जिला  अध्यक्ष मनीष सिंह प्रिंस कुमार पांडे  अभय पांडे हर्षिका जायसवाल इत्यादि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा हम सभी को पर्यावरण का ध्यान रखते हुए नए पौधों को लगाने का कार्यक्रम बराबर करते रहना चाहिए जिससे पर्यावरण संतुलित बना रहे क्योंकि पर्यावरण संपूर्ण मानव जाति का आधार है