शनिवार, 13 जुलाई 2024

लखनऊ : परिवहन मंत्री ने झांसी में बस स्टेशन हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।||Lucknow : Transport Minister inspected the land proposed for bus station in Jhansi.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
परिवहन मंत्री ने झांसी में बस स्टेशन हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज जनपद झांसी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशन हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि बस स्टेशन हेतु प्रस्तावित 7 एकड़ भूमि नगर निगम झांसी के स्वामित्व की है, जिसे 90 वर्ष के लीज पर परिवहन निगम द्वारा लिया जाना है। 
विस्तार:
परिवहन मंत्री ने बताया कि लीज पर प्र० परिवहन निगम द्वारा पर उ० प्र० उक्त भूमि मेडिकल बाई पास तिराहा कोछाभंवर में स्थित है।उन्होंने कहा कि उ०प्र० परिवहन निगम का अपना बस स्टेशन अभी तक झांसी में नही है।इस बस स्टेशन के बनने से झांसी शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सम्पर्क सूत्र आशीष सिंह