शनिवार, 13 जुलाई 2024

लखनऊ : कांग्रेस मुख्यालय पर मनाया गयाजीत का जश्न।||Lucknow : Victory celebrations held at Congress headquarters.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कांग्रेस मुख्यालय पर मनाया गयाजीत का जश्न।
◆कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत।।
दो टूक : देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की भारी जीत पर शनिवार सायं 5 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरु भवन 10 माल एवेन्यू, लखनऊ पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीअजय राय जी पूर्व मन्त्री की उपस्थिती मे समस्त कांग्रेस जनो द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी , जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी , कांग्रेस जिला महासचिव एस० के० द्विवेदी , खरिका वार्ड प्रथम उपविजेता मो० शकील  , तथा वरिष्ठ कांग्रेसी जन  तथा नेता गण के साथ सभी कांग्रेसी जनो को लड्डू खिलाकर एक दूसरे को मुँह मीठा कराया । जय कांग्रेस विजय कांग्रेस ॥