शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

लखनऊ : ज्वैलर्स को नकली सोने की चेन बेचनी वाली महिला चढ़ी हत्थे,केस दर्ज।।||Lucknow : Woman caught selling fake chain to jeweler shopkeeper, case registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ज्वैलर्स को नकली सोने की चेन बेचनी वाली महिला चढ़ी हत्थे,केस दर्ज।।
इससे पहले सोने की नकली चेन थी बेची, दुबारा की फिर कोशिश।।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के हरिहर प्रसाद नगर निवासी एक सर्राफा व्यवसाई की दुकान पर महिला सोने की चेन बेचने आई,दुकानदार ने चेन खरीद ली,बाद में जब चेक किया तो वह नकली निकली,इस बात की जानकारी उसने अपने अन्य दुकानदारों को दी बीते बुधवार को वही महिला एक अन्य दुकानदार के पास चेन बेचने पहुंची जिसे मौके पर पकड़ कर
पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार सन्तोष कुमार गुप्ता हरिहर प्रसाद नगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी शोभा ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है।बीती 13 अप्रैल को एक महिला  दुकान पर एक सोने की चेन बेचने आई थी। जिसका नाम सीता विश्वकर्मा है। मैने उस चैन को एक लाख 22000हजार- रुपये में खरीदा था। वह महिला पैसे लेने के बाद चली गयी थी। बाद में जब  चेन बारीकी से चेक किया तो वह नकली निकली थी।
उस महिला की संतोष कुमार तलाश कर रहे थे। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी साथ वाले दुकानदारों को भी बताया था। उसका फोटो भी दिया था।बीते बुधवार को आज  वही महिला पुनः ओम ज्वैलर्स की दुकान पर एक चेन लेकर बेचने आई थी। उसको पकड़ लिया गया जांच में पता चला कि आज भी जो चेन बेचने लाई थी वह भी नकली थी।
महिला को पकड़ लिया था। दबाव बनाने पर उस महिला ने पहले बेची गई चेन की 1लाख 22000 हजार रुपये में से 70,000/- रुपये वापस दे दिया। बाकी के 52000/- रुपये नही दे रही है।
इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पी० के० सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।