मंगलवार, 23 जुलाई 2024

लखनऊ : दम्पत्ति सुख से वॉचित महिला ने पति समेत ससुराली जनो पर दर्ज कराया केस।||Lucknow : A woman, who was unhappy with her married life, filed a case against her husband and in-laws.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दम्पत्ति सुख से वॉचित महिला ने पति समेत ससुराली जनो पर दर्ज कराया केस।
◆पैंसो की लालच मे षड्यंत्र कराई शादी।।
दो टूक : थाना पीजीआई क्षेत्र मे रहने वाली महिला दम्पत्ति सुख से वॉचित होने पर पति समेत ससुराली जनो व पंडित जी पर षडयंत्र कर पैसे के लालच मे शादी करने का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग पंचायत भवन खरिका निवासी वैरिस्टर सिंह ने अपने पुरोहित के मध्यस्थता से अपनी पुत्री रेखा सिंह का विवाह कुणाल भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी मिलावां, चन्दर नगर थाना आलमबाग लखनऊ से दिनांक 28.11.2023 को हिन्दू रिति रिवाज एवं विधि विधान पूर्वक किया था। और वैरिस्टर सिंह ने अपनी क्षमता के अनुसार लगभग 15 लाख रुपए खर्च किया था।
पीडिता महिला का आरोप है पैसे की लालच मे लड़के पक्ष के लोगों ने षडयंत्र कर के पैसे के लालच मे सच्चाई छिपाते हुए शादी की ससुराल पहुचने पर असलियत का पता चला। जब भी पति कुणाल से अपने मन की बात कहना चाहिती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था पता चला कि कुणाल की कमजोरी के चलते इनकी पहली बीबी छोड़कर चली गई थी। शादी से आज तक दोनो के बीच शारीरीक संबंध नही हुआ है घर का भेद बाहर न जाए इस लिए ससुराली जन महिला का मांसिक और शारीरीक उत्पीड़न करना शुरु कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे मौका पाकर किसी तरह जान बचाकर महिला मायैके पहुची और पीजीआई थाने पहुचकर  पति समेत ससुराली जनो के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस के मुताबिक पीडिता महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराली जनो के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर अग्रिम कार्रवाही की जा रही है।