शनिवार, 27 जुलाई 2024

लखनऊ :चार लाख साईबर जालसाजो ने किया पार, रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow:Cyber ​​fraudsters stole Rs 4 lakh, report filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चार लाख साईबर जालसाजो ने किया पार, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग खाताधारकों को जालसाजों ने अपना निशाना बना उनके खातों से कुल चार लाख रूपये पार कर दिए जिसकी जानकारी होने पर खाताधारकों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा स्थानीय थाने पर शिकायत की है ।
विस्तार:
कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के न्यू प्रेम नगर निवासी हरदीप पुत्र राम नरेश के अनुसार  वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बैंक खाता एसबीआई बैंक में है। जिस खाते से वह गूगल पे चलाता है। बीते 3 मई को जालसाजों ने उसके इस्ट्राग्राम के माध्यम से आनलाइन गूगल पे खाते से 3,50,999 रूपये पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल सहित स्थानीय थाने में पुलिस से शिकायत की है। वहीं दूसरी तरफ जालसाजों बीते 4 मार्च को मानस नगर निवासी अंकुर त्रिपाठी पुत्र सतीशचंद्र त्रिपाठी का मोबाईल फोन हैक कर उनके इंडसइंड बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड से 50142 रूपये का ट्रांसफर कर लिया | जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा पीड़ित खाताधारकों ने स्थानीय थाना कृष्णा नगर में शिकायत की है कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पी के सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर शुक्रवार को  आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जालसाजों की तलाश की जा रही है।