सोमवार, 8 जुलाई 2024

लखनऊ :चाचा से परेशान भतीजे ने लगाई फांसी हुई मौत,हत्या का आरोप।||Lucknow:Nephew, upset with his uncle, committed suicide by hanging himself, murder accused.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चाचा से परेशान भतीजे ने लगाई फांसी हुई मौत,हत्या का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने  दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने उसके चाचा पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चाचा भतीजे मे जमीन विवाद चल रहा है।।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना ठाकुरगंज क्षेत्र मरी माता मंदिर, बरौरा हुसैन बाड़ी के पास रहने वाला राम भरोसे (42) सब्जी की दुकान लगाता था। यहीं पर उसका घर है जिसे लेकर चाचा रामसेवक (55) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों में वाद विवाद और मारपीट हो गई थी।और दोपहर रामभरोसे का शव उसके कमरे में फांसी पर लटकता मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने उसके चाचा पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
चाचा भतीजे मे जमीन विवाद।।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक राम भरोसे के साले ने कहा कि उसके जीजा की हत्या उनके चाचा ने ही की है। चाचा ने साजिश के तहत मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। वह बार-बार जीजा को घर से बाहर निकालने की कोशिश करते रहते थे पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी उसके चाचा रामसेवक आए दिन परेशान करते रहते थे।


■ DCP पश्चिमी दुर्गेश कुमार ने बताया- प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में राम भरोसे मौर्या ने आत्महत्या की है। उनका जमीन विवाद अपने चाचा राम सेवक मौर्या से चल रहा था।मामला न्यायालय मे विचाराधीन है दोनों एक ही घर में रहते थे। सुबह चाचा-भतीजे में झगड़ा हुआ था इसमें मृतक की पत्नी को भी गम्भीर चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष में राम सेवक के लड़के जितेंद्र और पत्नी पुष्पा को भी गंभीर चोट आई है। इसी झगड़े को लेकर राम भरोसे ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। पीडित की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
◆DCP पश्चिमी दुर्गेश कुमार की बाईट-