गुरुवार, 4 जुलाई 2024

लखनऊ :नीट परीक्षा मे धांधली को लेकर युथ कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन,मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।||Lucknow:Youth Congress protested against the irregularities in NEET exam, demanded resignation of Education Minister.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नीट परीक्षा मे धांधली को लेकर युथ कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन,मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।।
दो टूक : उ0प्र0 युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल सिंह, दीपक शिवहरे, पारस शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व मे सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर विधानसभा घेरने के लिए निकले जहां रास्ते पर भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर जबर्दस्ती बलपूर्वक रोका गया। युवा कांग्रेसजनों और पुलिस में हुई नोकझोंक में कई युवा कांग्रेसजनों को चोटें भी आई। इसके उपरान्त भारी पुलिस बल द्वारा युवाओं को गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया जहां देर सायं उन्हें रिहा किया गया।
विस्तार:
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पेपर लीक सरकार के खिलाफ आज   उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष विशाल सिंह, मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे एवं पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में विधानसभा उ0प्र0 का घेराव आन्दोलन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एम0एल0सी0 दीपक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व एम0एल0सी0 श्री दीपक सिंह ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी लगातार युवाओं के लिए आवाज उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की योगी सरकार आई है तबसे सारी भर्तियों के पेपर लीक हो रहे हैं, चाहे आरओ, एआरओ हो, लेखपाल भर्ती हो, पुलिस भर्ती हो, योगी सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। नीट-यूजीसी की परीक्षा लीक होने से पूरे देश में युवा आक्रोशित हैं। बेरोजगार युवाओं को भर्ती के नाम पर छलने का काम कर रही है।

उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष विशाल सिंह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज तक कोई भी भर्ती सकुशल नहीं हो पायी है यह सरकार की घोर विफलता है। बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। यदि सरकार रोजगार नहीं दे सकती तो भर्ती के नाम पर उन्हें धोखा देना बंद करे। नीट-यूजीसी परीक्षा में लीक योगी सरकार की युवा विरोधी नीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में साल स्लीपर सप्लाई में गुजरात की कंपनी को टेंडर देकर भ्रष्टाचार किया गया। भ्रष्टचार के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी।

उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य के अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार-पेपर लीक सरकार बनकर रह गई है। भाजपा के साथ ही उनके सहयोगी गठबंधन के दल भी इस कुकृत्य में शामिल हैं। प्रदेश का युवा आज हताश और निराश है।

उ0प्र0 युवा कांग्रेस पश्चिमी के अध्यक्ष पारस शुक्ला ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहाकि जब तक नीट-यूजीसी की परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा नहीं कराई जाती है कांग्रेसजन चुप नहीं बैठेंगे और युवाओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

युवा कांग्रेस मध्य के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार ने परीक्षा लीक का रिकार्ड बनाया है ऐसे में युवा कांग्रेस मांग करती है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें और नीट-यूजीसी परीक्षा निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।

विधानसभा घेराव में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वश्री प्रदीप ठकुराई, शरद शुक्ला, मो0 तारिक, मीडिया चेयरमैन देवांश तिवारी, महासचिव सर्वश्री प्रद्युम्न सिंह, अभिजीत तिवारी सत्यम, अश्विनी सिंह, समीर अहमद, अश्विनी सिंह सोलंकी, संकट मोचन त्रिपाठी, अभिजीत पाठक, शशांक शर्मा, अक्षत सिंह, विशाल वर्मा, अभय सिंह, सचिवगण सर्वश्री अभय दुबे, दीपक पाण्डेय, वर्चस्व पाण्डेय, मो0 सारिक, जिलाध्यक्षगण सर्वश्री माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, शुभम सिंह, रामेन्द्र नाथ त्रिपाठी, अंशू कुमार पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अंकुर शुक्ला, शशांक मिश्रा, विशाल सिंह, गौरव शुक्ला सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।