रविवार, 14 जुलाई 2024

मऊ:मऊ मे सम्राट अशोक महान प्रतिभा सम्मान समारोह।||Mau:Emperor Ashoka the Great Talent Honor Ceremony in Mau.||

शेयर करें:
मऊ:
मऊ मे सम्राट अशोक महान प्रतिभा सम्मान समारोह।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मौर्य कुशवाहा शाक्य एवं सैनी परिषद मऊ के तत्वाधान में रविवार को पालिका कम्युनिटी हाल में सम्राट अशोक महान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें हाई स्कूल इंटरमीडिएट नीट, अग्नि वीर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन शिक्षक प्रवक्ता सामाजिक, राजनीतिक आदि के क्षेत्र में अग्रणी छात्र-छात्राओं व विशिष्ट 58 व्यक्तियों को राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ फूलमाला वह अंग वस्त्रम प्रदान कर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि एडवोकेट हृदय लाल मौर्या उच्च न्यायालय प्रयागराज वशिष्ठ अतिथि श्रीमती लीलावती कुशवाहा पूर्व विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीताराम कुशवाहा ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए एडवोकेट हृदय लाल मौर्य ने कहा कि मौर्य समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है हम सभी को संगठित होकर अपने चिंतन व शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आदि क्षेत्रों में बढ़ाना होगा। उन्होंने सम्मानित लोगों कि जहां प्रशंसा की वहीं इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

विशिष्ट अतिथि लीलावती कुशवाहा  पूर्व विधान परिषद रही हैं उन्होंने कहा कि हमें स्त्री पुरुष का विभेद न करते हुए बालिकाओं का पूरा सम्मान करते हुए उन्हें आगे लाना होगा। आज बेटियां इतिहास रच रही हैं। विषय प्रवेश अशोक मौर्य प्रवक्ता जनता इंटर कॉलेज रानीपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीताराम कुशवाहा जी ने कहा कि आज के युग में मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी इस राष्ट्र की दुरी बनाकर सम्राट अशोक सम्राट चंद्रगुप्त के सपनों को साकार कर सकते हैं उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग को अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर समाज सेवा का काम करना होगा। 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सीताराम कुशवाहा जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया , तदोपरांत अशोक लाट पर माल्यार्पण एडवोकेट हृदय लाल मौर्या पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा जी ने किया तथा भगवान बुद्ध सम्राट अशोक व माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन माल्यार्पण समस्त अतिथिगण द्वारा किया गया।

इसी के साथ सम्राट अशोक महान प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ जिसमें योगेंद्र मौर्य मूर्तिकार ,चित्रकार आंचल वर्मा, डॉ०  नवीन, रोशन मौर्य, रमेश मौर्य, सुधीर कुमार मौर्य, ओमकार मौर्य, गिरिजा शंकर मौर्य, रामनिवास मौर्या, चंद्रशेखर मौर्य, दीपक मौर्य, भोला मौर्य, पूर्णिमा मौर्य, नितिन कुमार आदि सहित कुल 5 दर्जन   लोगों को सम्मानित किया गया। कुशल संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब  यशवंत कुमार मौर्य ने किया आभार प्रकाशन आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्यक्रम के संयोजक सुभाष मौर्य और महासचिव राम प्रवेश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। 
इस अवसर पर डॉ संतोष मौर्य, छागुर मौर्य, रमेश मौर्य, सतीश चंद्र मौर्य, संजय मौर्य, राजेंद्र मौर्य, मुन्ना मौर्य, रामकेश मौर्य, विजय मौर्य, राजेश मौर्य, प्रेमचंद मौर्या, सुनील मौर्या,  मुरलीधर मौर्या, राम प्रवेश मौर्य, महेंद्र मौर्य, अजीत मौर्य, नरसिंह मौर्य आदि  लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।