शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

लखनऊ : NCC कैडेट्स को वितरित किए बी और सी प्रमाण पत्र।||Lucknow : B and C certificates distributed to NCC cadets.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
NCC कैडेट्स को वितरित किए बी और सी प्रमाण पत्र।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग के तत्वाधान में द्वारा विशेष सम्मान समारोह एवं 
एनसीसी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि
कर्नल दीपक कुमार,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी मेजर दिव्या शर्मा उपस्थित रही।। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने किया I
विस्तार:
नवयुग कन्या महाविद्यालय मे शुक्रवार को 
एनसीसी कैडेट्स छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सत्र 2023-24 की रिपोर्ट प्रस्तुत की I सत्र के दौरान कैडेट्स ने राष्ट्रीय,प्रादेशिक तथा स्थानीय स्तर पर विशेष उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय तथा बटालियन को गौरवान्वित किया I कैडेट पल्लवी मिश्रा, मनु तिवारी, वर्षा यादव,भव्या सक्सेना , हर्षीन कौर और अंशिता मिश्रा का विभिन्न सेवाओं में चयन हुआ I सत्र पर्यंत एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण मतदाता जागरूकता, अभियान नशा विरोधी अभियान,महिला स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां, राष्ट्रीय युवा दिवस, खेल दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस, एनसीसी दिवस, विश्व एड्स दिवस,मेगा पुनीत सागर अभियान, मेरी माटी मेरा देश, विश्व हेपेटाइटिस दिवस, हर घर आंगन योग, रक्तदान हेतु जागरूकता, 1857 एक क्रांति गाथा जैसे अभियानों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया I
बालिकाओं को आत्मनिर्भर अनिवार्य रूप से बनना चाहिए: कर्नल दीपक कुमार।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कैडेट्स को सदैव देश के प्रति संवेदनशील रहते हुए एनसीसी द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बल दिया I उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर अनिवार्य रूप से बनना चाहिए और इस दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है I जीवन में आने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना धन अच्छा शक्ति के साथ करने के लिए हमेशा तत्पर रहे I इसके अलावा हमें अपने देश के जांबाज सैनिकों के प्रति भी हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए I
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कैडेट्स के सराहना करते हुए उन्हें अनुशासित जीवन जीने के साथ -साथ एक एनसीसी कैडेट के रूप में सदैव समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया I
42 कैडेट्स को बी प्रमाण पत्र तथा 41 कैडेट्स को सी प्रमाण पत्र अर्थात कुल 83 कैडेट्स को परीक्षा में सफल होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया I जिसमें 30 से अधिक कैडेट्स को एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त हुआ I
कार्यक्रम में 19 बटालियन से सूबेदार दीपेंद्र राय तथा नायक पाटिल एस. ए. भी उपस्थित रहे I एनसीसी गान तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I
वृक्षारोपण करते हुए----