सोमवार, 8 जुलाई 2024

उन्नाव : गोवध निवारण अधिनियम में गौ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।Unnao : Cow smuggler arrested under Cow Slaughter Prevention Act, sent to jail.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
गोवध निवारण अधिनियम में गौ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक :  पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना बेहटा मुजावर पर मु0अ0सं0 165/2024 धारा 3/5(क)/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11घ पशु क्रूरता अधिनियम बनाम 1.हिजबे अली पुत्र रहीस अहमद निवासी मोहल्ला रहमतनगर विलारी मुरादाबाद, 2. उक्त वाहन का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व0उ0नि0 इन्द्रपास सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना व साक्ष्य सकंलन की कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त की घटना में अभियुक्तगण 1.भूरा पुत्र मसूआ निवासी तुमडिया पोस्ट जूठिया जिला रामपुर, 2.अकील पुत्र शकील निवासी चमरौआ थाना सहजाद नगर जिला रामपुर, 3.सुहेब पुत्र हनीफ निवासी चमरौआ थाना सहजाद नगर जिला रामपुर के नाम प्रकाश में आए। जिसमें अभियुक्त अकील पुत्र शकील निवासी चमरौआ थाना सहजाद नगर जिला रामपुर  को आज दिनांक 08.07.2024 को ग्राम जोगीकोट के निकट आगरा एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त।
अकील पुत्र शकील निवासी चमरौआ थाना सहजाद नगर जिला रामपुर उम्र करीब 26 वर्ष
आपराधिक इतिहास।
1.मु0अ0सं0 13/2017 धारा 11,3 पशु क्रूरता अधि0 थाना शहजादनगर जनपद रामपुर,
2.मु0अ0सं0 171/2019 धारा 3/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना अजीमनगर जनपद रामपुर,
3.मु0अ0सं0 97/2020 धारा 3/5(क)/8 गौवध निवारण अधिनियम व 307,420,429,467,468,471 भादवि थाना हाटा जनद कुशीनगर,
4.मु0अ0सं0 98/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हाटा जनपद कुशीनगर,
5.मु0अ0सं0 162/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगस्टर अधि0 थाना हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
1. व0उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह  
2. हे0का0 सुभाष चन्द्र, 
3. हे0का0 राधेश्याम (सर्विलांस टीम)
4. का0 पिन्टू वर्मा