सोमवार, 12 अगस्त 2024

अम्बेडकर नगर:भाजपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा||Ambedkar Nagar: BJP workers vandalized the statue of Baba Saheb.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
भाजपाइयों ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर किया साफ-सफाई।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर तहसील जलालपुर में पार्टी के निर्देश पर ऐतिहासिक स्थलों की सफाई के क्रम भाजपाइयों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई की। यादव चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई के उपरांत पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी,नगर उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल,आशाराम मौर्य,शीतल सोनी,संदीप अग्रहरि,विक्की गौतम आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पूर्व किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ,नगर महामंत्री विकाश निषाद,नगर मंत्री अमित गुप्त समेत भाजपाइयों ने प्रतिमा स्थल सफाई की। भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि देश को बाबा साहेब का मार्गदर्शन मिला। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में बांधा।आनंद जयसवाल ने बताया कि उनके बताए सिद्धांत व आदर्शों का अनुसरण करके ही राष्ट्र निर्माण संभव है। इस अवसर पर  जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,किमो जिला महामंत्री डॉ महेंद्र  चौहान ,सुरेश गुप्त, आशीष सोनी,सतनाम सिंह,प्रेमचन्द, प्रलाहद शर्मा,शिवनाथ त्रिपाठी,विनय मिश्र,मनीष सोनी,हरिओम सोनी,दुर्गेश अग्रहरि,महेश जायसवाल,संतोष कसौधन,गोविंद गुप्त समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।