रविवार, 25 अगस्त 2024

अम्बेडकर नगर : दिवंग जवान के घर पहुचे उप कमाण्डेंट नम आखों से अर्पित किया श्रद्धा सुमन।।||Ambedkar Nagar : The Deputy Commandant reached the house of the deceased soldier and paid his tribute with tearful eyes.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
दिवंग जवान के घर पहुचे उप कमाण्डेंट नम आखों से अर्पित किया श्रद्धा सुमन।।
■ शहीद जवान की पत्नी वीर नारी रागिनी को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद मुख्यालय के नज़दीक मखदुमपुर ग्राम निवासी स्व॰सिपाही मनजीत कुमार की ग्रुप केन्द्र  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चन्दौली में ड्यूटी के दौरान अचानक मृत्यु  हो गई थी।
आज लक्ष्मी नारायण उपाध्याय उप, कमाण्डेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दर्जनों जवानों के साथ दिवंगत सिपाही मनजीत कुमार के घर पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद जवान की पत्नी वीर नारी रागिनी को अंग वस्त्र देकर मान बढाया एवं उनकी दोनों बच्चियों को जनपद से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में तैनात कमाण्डेंट राजा रमन , रत्नेश सिंह ,राकेश मिश्रा , अनूप वर्मा, अजय वर्मा ,राम सरन , प्रेम नारायण मिश्रा व सैकड़ों जवानों की तरफ़ से 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किया । 
इस अवसर पर उप/ कमाण्डेंट लक्ष्मी उपाध्याय के साथ के रि पु बल के निरीक्षक रामप्रीत , मुख्य आरक्षक  अरविन्द उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा , विकास तिवारी , भूपेन्द्र यादव , एडीएन  न्यूज़ प्लस के वरिष्ठ जर्नलिस्ट ज्ञानेन्द्र पांडेय ”ज्ञानी “ व दिवंगत सिपाही के परिवार के सदस्य व ग्राम वासी उपस्थित रहे ।