बुधवार, 21 अगस्त 2024

अम्बेडकरनगर : दुष्कर्म पीडिता के परिजनों से मिलने पहुचे डीएम,हरसम्भव मददका दिया भरोसा।||Ambedkar Nagar: DM reached to meet the family of rape victim, assured all possible help.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
दुष्कर्म पीडिता के परिजनों से मिलने पहुचे डीएम,हरसम्भव मददका दिया भरोसा।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनफद के 
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र निवासिनी युवती  दरिंदगी की हुई शिकार एवं खुदकुशी करने के मामले मे जिलाधिकारी बुधवार को पीडिता परिवार से मिले और हर हम्भव मदद का आश्वासन देते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विस्तार:
अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात एवं हर संभव मदद एवं कार्यवाही का दिलाया भरोसा।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज प्रातः पीड़िता के कुछ परिजनों को कलेक्ट्रेट बुलाकर मुलाकात किया और हर संभव मदद एवं इंसाफ दिलाए जाने का भरोसा दिया था।
इस मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी एवं ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से वार्ता की और जिलाधिकारी अविनाश सिंह बुधवार लगभग 5:00 बजे उप जिलाधिकारी आलापुर सदानंद सरोज एवं अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।
उक्त मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी , पूर्व विधायक त्रिवेणी राम , अनीता कमल , पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के प्रतिनिधि आनंद तिवारी , वरिष्ठ भाजपा नेत्री एडवोकेट प्रेमलता भारती , भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता , आनंद गौतम के अलावा क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह नायब तहसीलदार राज कपूर खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत जहांगीरगंज थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी रहे मौजूद।