बुधवार, 14 अगस्त 2024

अम्बेडकर नगर :जलालपुर में हर घर तिरंगा किया गया वितरित।||Ambedkar Nagar: Tricolor was distributed in every house in Jalalpur.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
जलालपुर में हर घर तिरंगा किया गया वितरित।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर के जलालपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम को नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को तिरंगा वितरित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के निर्देशन में  हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने प्रतिष्ठान और अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए  व्यापारियों से आह्वान किया गया। नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि सभी इस आजादी अमृत महोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं और हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा अपने घर और प्रतिष्ठान पर आवश्यक रूप से लगाएं। नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि   तिरंगा वितरित करने का उद्देश्य है कि राष्ट्रीय ध्वज की प्रति लोगों में गौरव की भावना का संचार हो सके और हर व्यक्ति अपने घर में शान से 15 अगस्त को तिरंगा लहराये। इस अवसर पर नगर मंत्री अमित गुप्त,सतनाम सिंह,सभासद अजीत निषाद,यूमो नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, हरिओम सोनी,उमेश जयसवाल समेत मौजूद रहे।