शनिवार, 3 अगस्त 2024

अम्बेडकरनगर :बिजली के चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।|Ambedkar Nagar:An old man died after being struck by electricity, chaos in the house.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
बिजली के चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना अहिरौली क्षेत्र में बिजली के चपेट मे आने से बुजुर्ग झुलस गए। परिजनों ने आनन फानन मे अस्पताल पहुचाया जहां डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। अचानक हुई घटना से घर मे कोहराम मच गया। 
विस्तार:
शुक्रवार को थाना अहिरौली क्षेत्र के गांव रोहन पारा में विद्युत के चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि गांव के रणविजय सिंह घर के बरामदे में रखे कूलर का तार बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गए। परिवारजन उन्हें गोशाईगंज के एक चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
■ संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर लटकते मिली महिला।। 
 मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव चाचिकपुर गांव में एक महिला का शव संदिग्धावस्था में घर के अंदर फंदे से लटका बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव की मीना दोपहर घर में थी। परिवारजन खेत में काम करने गए थे। दोपहर बाद स्वजन वापस लौटे तो वह फंदे से लटक रही थी। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।