गुरुवार, 15 अगस्त 2024

अम्बेडकरनगर,धूमधाम से मना आजादी का जश्न, शान से लहराया तिरंगा।||Ambedkar Nagar,Independence Day was celebrated with great pomp, the tricolour was hoisted with pride.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर,
धूमधाम से मना आजादी का जश्न, शान से लहराया तिरंगा।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर के जलालपुर में स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को विभिन्न संगठनों, फाउंडेशनो,विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में नगर कार्यालय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गयी।नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण गुप्ता,विकाश निषाद, नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर मंत्री अमित गुप्ता समेत ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। रामलीला मैदान में एसडीएम सुभाष सिंह,वाजिदपुर, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी देवेश मिश्र,घसियारी टोला में सभासद अजीत निषाद,मठिया मंदिर में वैश्य समाज नगर अध्यक्ष शीतल सोनी ,दयानंद आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत बच्चों ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम गाते हुए अनेक प्रस्तुतियां दी। देवेश मिश्र ने बताया कि आज हम भारत का राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस उल्लास एवं परंपरागत ढंग से मना रहे हैं। हमारे देश के अमर शहीदों के बलिदान के कारण हमें आज यह अवसर प्राप्त हुआ है। हम सभी को मिलकर सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास सुनिश्चित करने चाहिए। तभी भारत के अमर शहीदों के सपनों का देश मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,जिला पर्यावरण नामित सदस्य केशव श्रीवास्तव, ईओ अजय कुमार सिंह,  डॉ योगेश उपाध्याय, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान, राम प्रकाश पांडे, शिवराम मिश्र,मानिक चंद सोनी,सुरेश गुप्त,बेचन पांडे, शत्रुघ्न सोनी,शिवम आर्या, त्रिभुवन प्रसाद, मनोज पांडे, रामवृक्ष भार्गव, संदीप अग्रहरि,आशीष सोनी, ,प्रेमचन्द,विनय मिश्र, विक्की गौतम,शिवनाथ त्रिपाठी,मनीष सोनी,श्रीचंद गुप्त,गुलाबचंद प्रवीण चंद, रमेश चंद,डेविड गोरे,कुलदीप अग्रहरि,रिन्नू गुप्त, बृजेश जैसवाल आदि मौजूद रहे।