सोमवार, 19 अगस्त 2024

आजमगढ़ : महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च।||Azamgarh: Candle march taken out in protest against the rape and murder of a female doctor.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च।।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : आजमगढ़ जिले के फूलपुर कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं  और नगर वासियों  के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को  देर शाम  बंगाल में हुए महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।  इस  दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने शंकर तिराहा पर कैंडल मार्च में स्लोगन लिखा दफ्ती लेकर प्रदर्शन किए। कैंडल मार्च भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक  विश्वकर्मा  की ओर से शंकर तिराहा से निकल कर जगदीशपुर कुवर नदी पुल गया। वहा से शनिचर बाजार, मंगल बाजार,  गल्ला मंडी ,घास मंडी , रोडवेज होते हुए नागा बाबा पोखरा पहुंचा जहा इसका समापन हुआ। यहां लोगो ने बहन डाक्टर मौमिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान ने कहा कि बंगाल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ जिस प्रकार लोगों द्वारा जघन्य अपराध किया गया वह बहुत ही शर्मनाक है। अपराध करने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल ने कहा कि इस शर्मनाक घटना से पूरा देश मर्माहत है। महिला डॉक्टर के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च लेकर  सौरभ सिंह यादव ,भानु चौहान, अबू सहमा , नगर अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल,  अखिलेश, अतुल जयसवाल किशन सोनकर ,अमन मौर्य ,पवन बिंद ,प्रवेश प्रजापति , योगेश यादव , कैलाश रावत ,विक्रांत यादव , सुजीत यादव ,आशुतोष ,सुनील कुमार ,फुरकान आदित्य विश्वकर्मा , आशीष,आदर्श विश्वकर्मा ,सुंदरम राजभर ,अभय विश्वकर्मा ,दीपक यादव ,मिथिलेश यादव , रिशु यादव ,प्रशांत मिश्रा ,करन सोनकर चल रहे थे।