शनिवार, 10 अगस्त 2024

आजमगढ़ : मजलिस में इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का मसाएब सुन बिलख पड़े लोग।||Azamgarh : People started crying in the gathering after hearing the story of Janabe Sakina, daughter of Imam Hussain.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
मजलिस में इमाम हुसैन की बेटी जनाबे  सकीना का मसाएब सुन बिलख पड़े लोग।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कस्बा स्थित शिया आबादी में शुक्रवार की रात अंजुमन मासूमिया की  ओर से आयोजित कदीम  शब्बेदारी में खिराजे अकीदत पेश करने अजादारों का हुजूम उमड़ पड़ा। मजलिस के दौरान करबला में शहीद इमाम हुसैन की बेटी जनाबे  सकीना का मसाएब सुन सभी लोग रो पड़े। आधी रात के बाद इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का ताबूत निकाला गया।  नौहा मातम का सिलसिला देर रात तक चला। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना जमीर अब्बास  ने तालीम पर जोर देते हुए कहा कि तालीम से हर चीज़े जीती जा सकती है। बच्चो को  तालीम के लिए प्रेरित करे। मौलाना जिशान अली ने कहा कि दुनिया की बहुत सारी यादे  मिट गई लेकिन आज भी इमाम हुसैन की याद ज़िंदा है। नौहा मातम के क्रम में अंजुमन हैदरी हल्लौर, बजमें अब्बासिया, गुलशाने अब्बास, पैगाम अली अकबर, अज़ाए  हुसैन,
नौहा मातम कर खिराजे अकीदत पेश किया। भोर में  जनाबे सकीना का ताबूत निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं ताबूत पर फूल माला चढ़ा कर मन्नते मांगी। ताबूत के दौरान सभी अजादार रो पड़े। शब्बे दारी में अधिकतर लोग गम का प्रतीक काला लिबास पहन कर आये हुये थे। निज़ामत  कासिम आजमी ने किया।संयोजक म जासिम हुसैन ने सभी को शुक्रिया कहा ।