शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

आजमगढ़:आदर्श कांवरियों का जत्था बाब विश्वनाथ धाम हुआ रवाना।||Azamgarh:The group of ideal Kanwarias left for Baba Vishwanath Dham.||

शेयर करें:
आजमगढ़:
आदर्श कांवरियों का जत्था बाब विश्वनाथ धाम हुआ रवाना।।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।। 
दो टूक : आजमगढ़ शुक्रवार को आदर्श कांवरिया संघ हड़वा (हर्ष नगर)से कांवरियों का दल गाजे बाजे ढोल तासे की धुन एवं हाथी संग बाबा विजय दास के नेतृत्व में पहले गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान, मां काली एवम डीहबाबा के स्थान का भ्रमण करते   हुए मां दुर्गा ,मां शीतला ,मां संतोषी मंदिर हरहर महादेव ,ब्रह्म बाबा के जयकारे के उद्घघोष के साथ पहुंचा। इसके बाद हड़वां से 70शिव भक्त पल्थी बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पंहुच कर दर्शन पूजन कर बाबा विश्वनाथ धाम काशी  के लिए प्रस्थान किए। इस अवसर पर बाबा विजय दास, अभिषेक राजभर, आकाश राजभर, पूरन चंद राजभर, पंकज राजभर, अनूप राजभर, सुजीत राजभर मुंटी राजभर आदि थे।