मंगलवार, 6 अगस्त 2024

लखनऊ :CM आवास के पास महिला ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश।||Lucknow:A woman tried to commit suicide by setting herself on fire near the CM's residence.|||

शेयर करें:
लखनऊ :
CM आवास के पास महिला ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश।।
*शमहिला ने दुधमुंहे बच्चे को सड़क किनारे रख उठाया आत्मघाती कदम।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के वीआईपी एरिया मंत्री आवास के पास मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने दुधमुंहे बच्चे को सड़क के किनारे रखकर खुद अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी जब तक महिला को रोकते, तब तक उसने आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर महिला को बचाकर आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक जनपद उन्नाव के पुरवा की रहने वाली 30 वर्षीय अंजली जाटव ने
मंगलवार को लखनऊ में सीएम दरबार से अपनी फरियाद लेकर आयी हुई थी सीएम दरबार से निकलने के बाद थाना गौतमपल्ली क्षेत्र विक्रमादित्य मार्ग पर 19 BD चौराहे के पास खुद अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। जब तक पुलिसवाले महिला को रोकते, तब तक उसने आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर महिला को बचाकर सिविल हास्पिटल मे भर्ती कराया। फिलहाल, महिला की हालत बताई जा रही है। महिला ने अपने मासूम बच्चे को सड़क किनारे बैठाकर आखिर ऐसा जानलेवा कदम उठाया है।
पीडिता महिला अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान थी और स्थानीय पुलिस पर वो ससुरालीजनों का साथ देने का आरोप लगा रही थी।
 ◆DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया- गौतम पल्ली एरिया के विक्रमादित्य मार्ग पर महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया। आगे की जांच की जा रही है। महिला 70 फीसदी जल चुकी है। महिला के खिलाफ पुरवा थाने में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
◆ वहीं इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए।
★ DCP मध्य रवीना त्यागी की बाइट--