शनिवार, 3 अगस्त 2024

गोण्डा :स्काउट प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता सन्देश।||Gonda:After scout training, children took out a rally and gave an awareness message.||

शेयर करें:
गोण्डा :
स्काउट प्रशिक्षण के बाद बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता सन्देश।
दो टूक :  गोंडा जनपद के धानेपुर नगर पंचायत के महाराजा देवी बक्स सिंह वार्ड में स्थित माता बदल मिश्र मेमोरियल इंटर कालेज में तीन दिनों तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण के बाद श्रृंखला बना कर ब्लॉक मुख्यालय से धानेपुर तक रैली निकाली गयी जिसमे छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने नारा दिया इसके साथ ही छात्राओं ने पढ़ी लिखी बेटी रौशनी है घर की सन्देश प्रसारित किया। ब्लॉक मुख्यालय में खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने स्काउट गाइड की रैली में शामिल बच्चों का स्वागत किया उसके बाद बच्चों की ये रैली ब्लॉक से होकर धानेपुर थाने में गयी जहां पुलिस कर्मियों ने बच्चों का स्वागत कर उनके द्वारा दिया जा रहा जागरूकता सन्देश के बार में जानकारी ली और छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

एडवांस स्काउट मास्टर मोहम्मद तुफैल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रशिक्षु छात्रा छात्राओं को चरित्र गठन, दूसरा ध्वनि स्वास्थ्य की आदतो का निर्माण, हस्तकला, प्रशिक्षण उपयोगी कौशल, फस्ट एड, गाँठ बाँधना, टेंट लगाना तथा सेवा भावना से प्रशिक्षित किया गया। 
विद्यालय में टेंट लगाने की प्रतियोगिता हुयी जिसमे दो छात्रों की व चार टीम छात्राओं की शामिल रहीं। छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एस आई जगानन पाठक, हेड कांस्टेडल धमेन्द्र यादव का स्काउट मास्टर ने सेल्यूट दे कर स्वागत किया उसके बाद बच्चों ने बैज से अलंकृत कर फूल मालाओ से स्वागत किया। विद्यालय की संरक्षिका आभा मिश्रा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
पुष्प माला पहनाकर पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए स्काउट गाइड।