शनिवार, 24 अगस्त 2024

गोण्डा :मुजेहना सहायता समूह पर सपा नेता ने लगा इल्जाम,साबित हुआ झूठा।||Gonda:SP leader's allegation on Mujhena Sahayata Samuh, proved to be false.||

शेयर करें:
गोण्डा :
मुजेहना सहायता समूह पर सपा नेता ने लगा इल्जाम,साबित हुआ झूठा।।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर क्षेत्र मे
कोविड के दौरान सर्वाधिक मदद पहुंचाने में अग्रणी भूमिका में रहा मुज़ेहना सहायता समूह ने सेवा कार्यों की चर्चा में खूब सुर्खियां बटोरी जिनमे एक बेघर महिला को घर बनवा कर देने की सराहना जिले स्तर तक की गयी, उसके बाद भी कई अन्य सेवा कार्य समूह द्वारा लोगों के सहयोग से हुआ।
इस बीच धानेपुर के रहने वाले सखावत अली अंसारी के इलाज का जिम्मा भी समूह द्वारा लिया गया था। इसके लिए कंट्रीब्युट हुआ।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता अंसार सलमानी ने आरोप लगाते हुए बताया की समूह द्वारा लोगों से इलाज के नाम पर पैसा तो लिया लेकिन उसका इलाज नही कराया। उनके इस आरोप की एक समाचार पत्र ने खबर भी प्रकाशित की थी। 
शनिवार को धानेपुर के पूरब गली में स्थित मुजेहना सहायता समूह के कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेस के जरिये लगे आरोप को खारिज करते हुए झूठा साबित किया। इस मौके पर लाभ प्राप्त मरीज भी उपस्थित रहा उसने बताया की समूह द्वारा इलाज का खर्च उठाया गया है।
प्रेस कांफ्रेस में समूह के अध्यक्ष जावेद अंसारी, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नईम उर्फ़ छोटू सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।