शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

लखनऊ : झील की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज हुआ केस।||Lucknow : Case filed against those who illegally occupied lake land.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
झील की ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज हुआ केस।
लेखपाल की तहरीर पर 7 नामजद समेत 17 लोगों पर दर्ज हुआ मुक़दमा।
दो टूक : लखनऊ के थाना  पीजीआई इलाके के रायबरेली रोड़ हैवत मऊ मवैया झील पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम लेखपाल ने नामजद तहरीर देते हुए स्थानीय थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। 
झील पर अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से लेकर डीएम तक शिकायत की थी।
विस्तार:
बता दे लखनऊ नगर निगम के जोन आठ शारदा नगर वार्ड द्वितीय के हैवत मऊ मवैया झील का नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है झील की काफी ज़मीन पर अन्य लोगों द्वारा भी कब्जा करने का दावा लेखपाल द्वारा किया गया है जिसकी जांच चल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी की अनदेखी से झील की ज़मीन पर अवैध निर्माण होते रहे।
नगर निगम लेखपाल सुभाष गुप्ता ने बताया कि ग्राम हैवतमऊ मवैया तहसील सरोजनीनगर लखनऊ में स्थित खसरा सं. 1542 घ क्षेत्रफल 3.920 हेक्टेयर तालाब भूमि के रूप में दर्ज है जो नगर निगम निहित सम्पत्ति है। जिसका सौंदर्यीकरण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है उक्त तलाब के लगभग 500 वर्ग फुट पर दिनांक 25.07.24 को तहसीलदार नगर निगम नायब तहसीलदार सरोजनीनगर राजस्व निरिक्षक नगर निगम क्षेत्रीय लेखपाल सरोजनीनगर व लेखपाल नगर निगम के स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि उक्त प्रश्नगत स्थल पर मंजू सिंह c/o गंगा कुंवर सिंह, राकेश सिंह s/o सी.पी. सिंह, संगीता शुक्ला w/o उमा रमन शुक्ला, शैलू बाजपेई w/o प्रमोद बाजपेई, जिया सिंह w/o राकेश सिंह, किरन सिंह w/o बी, के. सिंह, शुभम बाजपेई s/o प्रमोद बाजपेई एंव अन्य 10 अज्ञात निवासीगण कृष्ण विहार कालोनी पाठक पुरम रायबरेली रोड लखनऊ द्वारा रुक रुककर निर्माण कार्य अवैध तरीके से कराया जा रहा है। जिसके संबंध मे थाना पीजीआई मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।