शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

लखनऊ : कालोनी वासियों ने सावन मास मे किया पौधारोपण।||Lucknow : Colony residents planted trees in the month of Sawan.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कालोनी वासियों ने सावन मास मे किया पौधारोपण।।
दो टूक : अवध वृन्दावन डेवलपमेन्ट एसोशिएसन ने सावन मास के मासिक शिवरात्रि के पर्व पर कालोनी वासियो के साथ तुलसा देवी पार्क मे वृक्षारोपण किया।
बताते चले कि अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में वृन्दावन योजना सेक्टर 5 ई  तुलसा देवी पार्क में श्रावण मास के शुक्रवार मासिक शिवरात्रि के पावन पर्व पर कालोनी वासियों ने   वृक्षारोपण कर पर्यवारण बचाव सन्देश दिया।
इसी क्रम में कालोनी के रामू ओझा सहित महिलाओ ने भी वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया साथ में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोशिएसन के अध्यक्ष एस के द्विवेदी ने जनहित में अपना बहुमूल्य योगदान देकर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।।