बुधवार, 7 अगस्त 2024

लखनऊ :युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,प्रेम प्रसंग का मामला।।||Lucknow: Deadly attack on youth with knife, case of love affair.||

शेयर करें:
लखनऊ :
युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,प्रेम प्रसंग का मामला।।
◆सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र खुर्दही बाजार की घटना है।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुर्दही बाजार में बुधवार को मामूली विवाद में दबंगों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर मरणासन्न कर भाग गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को नजदीकी हास्पिटल पहुचाया जहाँ हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस समय युवक पर हमला किया जा रहा था। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। कोई भी भी पीड़ित को हमलावरों से बचाने नहीं आया। पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश मे जुट गई।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के खुर्दही बाजार में बुधवार दोपहर दो दोस्तों ने सूरज नाम के युवक ऊपर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित सूरज के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर रही  है।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव निवासी सूरज पुत्र चिरौंजी लाल बुधवार को खुर्दही बाजार गया था। इसी बीच मस्तेमऊ निवासी अर्जुन और वीरेंद्र वहां आ गए। दोनों में आपस में कहासुनी होने लगी। इसके बाद अर्जुन ने अपने पास से चाकू निकालकर सूरज के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। चाकू लगने से सूरज के पेट और हाथ पर गहरे जख्म हो गए। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि घायल को ट्रामा सेन्टर पहुंचाया गया है,आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पहले एक साथ करते थे काम दोनो मे थी दोस्ती।।
घटना में घायल सूरज और आरोपी अर्जुन और वीरेंद्र पूर्व में एक साथ ही ठेकेदारी का काम करते थे। एक दूसरे के जिगरी दोस्त थे। हालांकि बाद में इनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह अलग-अलग काम करने लगे। फिलहाल, पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। उधर सूरज की हालत ट्रामा सेण्टर मे गम्भीर बनी हुई है 
पत्नी से बात करने को
पत्नी से बात करने के शक मे घटना को दिया अंजाम।।
पुलिस हिरासत में आए मुख्य आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी से सूरज चोरी छिपे बात करता है उसे कई बार अर्जुन ने समझाया और बात करने से रोका था लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था।
 इसी बात पर आक्रोशित अर्जुन ने अपने साथी वीरेन्द्र के साथ सूरज पर जानलेवा हमला कर दिया। 
◆DCP साउथ तेज स्वरूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर  करीब एक बजे खुरदही बाजार में सूरज निवासी कटरा बक्कास सुशांत गोल्फ सिटी का अर्जुन व विरेंद्र के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें सूरज को अर्जुन ने किसी धारदार वस्तु  से चोट पहुंचाई है जिससे वह घायल हो गया है । प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपियों की तलाश कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं ।