गुरुवार, 22 अगस्त 2024

अम्बेडकर नगर :पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।।||Lucknow: Rape accused arrested in police encounter.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के मुताबिक दिनांक 19.08.2024 को एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी कि वह रात में लगभग 7.30 बजे अपने गाय को ढूढने के लिए गयी हुई थी उस समय एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर उस महिला का गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित किया गया। तहरीर मिलने के तत्काल उपरांत अज्ञात में अभियोग पंजीकृत करते हुए महिला के द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर आस पास पहचान की जा रही थी और पहचान करने के बाद अभियुक्त का नाम आमिर कुरैशी पुत्र जान मोहम्मद उम्र लगभग 19 वर्ष नि0 पेवाडा मीरानपुर थाना को0 अकबरपुर का मामला प्रकाश में आया था। दिनांक 21.08.2024 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 517/24 धारा 64/ 109 बीएनएस में उक्त वांछित अभियुक्त बसखारी रोड से सुडारी गांव के रास्ते पर जा रहा है, अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा घेरा बन्दी कर उक्त अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा जान से मारने के नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु फायरिंग की गयी जिसमें उक्त अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, बरामद किया गया।