रविवार, 18 अगस्त 2024

लखनऊ :निर्माणाधीन मकान से चोरो ने एक लाख के वायरिंग तार किया चोरी।||Lucknow: Thieves stole wiring worth Rs 1 lakh from a house under construction.||

शेयर करें:
लखनऊ :
निर्माणाधीन मकान से चोरो ने एक लाख के वायरिंग तार किया चोरी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र 
एबीसी गगन विहार, एल्डिको मे निर्माणाधीन ढाई मंजिला मकान से चोरो ने काटकर बिजली वायरिंग के तार समेत अन्य कीमती समान चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर मकान मालिक ने पीजीआई थाने में लिखित सूचना दी। पुलिस ने जांचोपरांत घटना के एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुटी हुई है। चोरी गए तारो की करीब  एक लाख रुपए से अधिक है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से जनपद बलिया के सवरूबाघ,नई बस्ती बुलापुर गॉव के रहने वाले गिरीश पाठक 
थाना पीजीआई क्षेत्र एबीसी गगन विहार, एल्डिको 2 मे अपना मकान बनवा रहे है।
गिरीश ने बताया कि अपना मकान एबीसी गगन विहार कालोनी में बनवा रहा हूँ  मकान में इलेक्ट्रिकल वायरिंग का ढाई मंजिल तक कार्य पूर्ण हो गया था। दिनीक 10-8-2024 की सुबह करीब 10 बजे अपने मकान के कार्य के लिये पहुचा तो उसने देखा कि दिनोंक 9/10-8-2024 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा मकान की वायरिंग के सारे तार काटकर चोरी कर ले गए है। जिनकी कीमत लगभग 1,06,000/- रूपये है। 
चोरी किए गए तारों का विवरण ।
मकान से चोरी हुए 4 mm हवेल्स कपर वायर लाल रंग 3 बंडल, 4 mm हवेल्स कपर वायर ब्लैक कलर 3 बंडल, 2.5 mm हवेल्स कपर वायर लाल रंग 3 बंडल, 2.5 mm हवेल्स कपर वायर काला रंग 3 बंडल, 1.5 mm हवेल्स कपर वायर लाल रंग 5 बंडल, 1.5 mm हवेल्स कपर वायर काला रंग 7 बंडल, 1 mm हवेल्स कपर वायर सफेद रंग 2 बंडल, 1 mm हवेल्स कपर वायर नीला रंग 5 बंडल, 1 mm हवेल्स कपर वायर पीला रंग 5 बडल, 1.7 mm हवेल्स कपर वायर हरा रंग 4 बंडल, 1 mm हावेल्स कापर वायर पीला रंग 4 बंडल, 1.7 mm हवेल्स कपर वायर हरा रंग 1 बंडल, 1 mm हवेल्स कपर वायर सफेद रंग 1 बंडल 1 mm हवेल्स कपर वायर नीला रंग 4 बंडल, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है 
पुलिस पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।