मंगलवार, 27 अगस्त 2024

लखनऊ:व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत समस्त व्यापारी हो संगठित:संदीप बंसल।।||Lucknow:All traders should be organised under the Traders Add Membership Campaign: Sandeep Bansal.||

शेयर करें:
लखनऊ:
व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत समस्त व्यापारी हो संगठित:संदीप बंसल।।
दो टूक : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान आज राजाजीपुरम परिक्षेत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया 
सैकड़ो की संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने पदयात्रा निकालकर व्यापारियों को एकजुट रहने का आवाहन किया व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान के अंतर्गत दर्जनों व्यापारियों को सदस्य बनाया गया 
व्यापारियों को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा प्रत्येक व्यापारी को संगठन के सूत्र में पिरोना यही उद्देश्य है और इसीलिए व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जो निरंतर पूरे वर्ष चलता रहेगा संगठन यह प्रयास करेगा की कोई भी व्यापारी अकेला ना रहे सभी को एकता के सूत्र में बांधा जाए ताकि किसी भी स्तर पर किसी भी व्यापारी का कोई शोषण उत्पीड़न ना कर सके
 
आज के व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ महानगर के युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, रमेश शुक्ला, महामंत्री दीपेश गुप्ता,अनुज गौतम,पतंजलि यादव सनत गुप्ता युवा के महामंत्री शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष आदित्य सक्सेना,अंकित महेश्वरी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, राजाजीपुरम परिक्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत टंडन, महामंत्री हरमिंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित अरोरा,पवन यादव, कोषाध्यक्ष गणेश सोनी सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे l
सभी व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 31 वे स्थापना दिवस 3 सितंबर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिया।।