शनिवार, 17 अगस्त 2024

लखनऊ:कृष्णा नगर गोली काण्ड:सिपाही के परिजनों ने साले पर लगाया आरोप।||Lucknow:Krishna Nagar firing incident: Policeman's family accuses brother-in-law.||

शेयर करें:
लखनऊ:
कृष्णा नगर गोली काण्ड:सिपाही के परिजनों ने साले पर लगाया आरोप।
देर शाम पोस्टमार्टम बाद दंपत्ति का शव पहुंचा कल्ली पश्चिम,मचा कोहराम।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र के हसनापुर,आजाद नगर में शुक्रवार की रात सिपाही सर्वेश रावत ने ससुराल में अपनी पत्नी को गोली मार हत्या के बाद खुद को गोली मार लेने के मामले में मृतक सिपाही और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विस्तार:
 थाना कृष्णा नगर क्षेत्र आजाद नगर मे कानपुर नगर क्षेत्र मे गोली काण्ड मे शनिवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद सिपाही  
सर्वेश रावत और लिपिक मीरा कुमारी का शव कल्ली पश्चिम पीजीआई पहुचा जहाँ दोनो का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक सिपाही के परिजनों ने लगाया आरोप।
शनिवार को पोस्टमार्टम हॉउस पर मृतक सिपाही सर्वेश के परिजनों ने मृतका के भाइयो पर गोली मार हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
आरोप था कि उनके बेटे ने अपने ससुराल में अपनी पत्नी को गोली मारी थी।जिसके बाद साले ने गुस्से में आकर उनके बेटे को गोली मार हत्या कर दी पोटस्मार्टम के बाद अपने बेटे और बहु का शव अंतिम क्रिया के लिए अपने गाँव कल्ली पश्चिम ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक सिपाही ने दोपहर के शो में देखी स्त्री 2- फिल्म।। 
कल्ली पश्चिम गांव के दोस्तों संग मृतक सर्वेश रावत ने 12 से 3 के शो में फिल्म स्त्री 2 देखी थी।उसके बाद वह ससुराल चला गया था।और रात में यह घटना घट गई।
◆ बता दे कि कृष्णा नगर आजाद नगर के हसनापुर में कानपुर में सिपाही पद पर तैनात सर्वेश पुत्र हरिद्वार अपनी पत्नी मीरा एवं आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ शाम करीब 6:30 बजे अपने ससुराल पहुंचा था। जहाँ अपनी सास सरस्वती देवी के सामने मकान के प्रथम तल पर 32 बोर की रिवाल्वर से अपनी पत्नी मीरा की कनपटी पर सटा गोली मार दिया। और फिर मकान के दूसरे तल पर बने कमरे में खुद को माथे पर गोली मार दिया इस घटना से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सुचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस संग पुलिस के ऊंच अधिकारियो ने पहुँच मौका मुआयना किया। गोलीकांड से घायल दंपत्ति को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया था जहाँ डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया था और सिपाही की ट्रामा में मौत हुई थी।