रविवार, 11 अगस्त 2024

लखनऊ :हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज।||Lucknow:Women celebrated Hariyali Teej with great joy.||

शेयर करें:
लखनऊ :
हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज।
■महिलाओं ने पहने पारंपरिक परिधान, गीतों से बांधा समां।
दो टूक : भारतीय पौराणिक परंपराओं को जागृत रखने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान 2 की विख्यात कीर्तन क्लब की महिलाओं ने एक निजी होटल में हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज का उत्सव मनाया। 

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर खूब नाच गा कर हरियाली तीज मनाई। इस अवसर पर 70 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कजरी, मल्हार, भजन, झूला गीत जैसे ओढ़नी सितारों की मंगादे, हरे रामा रिम झीम बरसे पानी, बदरा छाए, छोटी से मेरी पार्वती, गौरी गणेश मनाऊं, चूड़ा तो मेरी जान गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेबी सताक्षी को माता पार्वती का स्वरूप मान कर पूजा भी की गई। आयोजन का संचालन वीना तिवारी ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मधु पाण्डेय, आशा शर्मा, पुष्पा चौहान, आशा केसरवानी, मधुबाला, ऊषा यादव, मधुरिमा शुक्ला, स्मिता पाण्डेय, अलका त्रिपाठी, निशा अवस्थी, सुमन त्रिपाठी, रेखा, सविता और प्रमिला ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए कई खेल और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।