गुरुवार, 29 अगस्त 2024

मऊ : कैबिनेट मंत्री कारागार विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।।||Mau: Cabinet Minister Prison Department visited flood affected areas.||

शेयर करें:
मऊ : 
कैबिनेट मंत्री कारागार विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।।
बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल पहुंचाए राहत,पूर्व में ही सारी तैयारिया कर ले पूर्ण : कारागार मंत्री।। 
।। देवेंद्र कुशवाहा ।
दो टूक : प्रदेश सरकार में कारागार विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान ने मधुबन स्थित बाढ़ क्षेत्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुबारी- सुग्गीचौरी बांध का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माननीय कारागार मंत्री ने मधुबन स्थित जनता इंटर कॉलेज दुबारी तथा ग्राम सभा सुग्गीचौरी में स्थापित बाढ़ चौकी पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाढ़ की आपदा से होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा सके।  मंत्री  के कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन अखिलेश यादव, तहसीलदार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।