रविवार, 15 सितंबर 2024

मऊ :अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान।||Mau:Membership campaign on the 40th foundation day of All India Mahila Congress.||

शेयर करें:
मऊ :
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान।
दो टूक : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस नेत्री श्रीमती पूजा राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाकर स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना काल से ही कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकार, स्वतंत्रता, सशक्तिकरण और स्वाभिमान के सजग,सचेत और गम्भीर रहीं हैं।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40 वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊ की प्रखर प्रवक्ता, प्रदेश सचिव महिला कॉंग्रेस (पूर्वीजोन) पीसीसी सदस्य, सुप्रसिद्ध समाजसेवी और नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर श्रीमती पूजा राय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया।अपने सम्बोधन में पूजा राय ने बताई कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दिया है। अब किसी भी वर्ग, समुदाय और क्षेत्र की इच्छुक महिला आनलाइन सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस इस दौर में आधी आबादी को राजनीति में समुचित भागीदारी के लिए सामाजिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग की महिलाओं से और उनकी समस्याओं से जुड़ने का प्रयास करेंगी। पूजा राय ने बताया कि कोई भी महिला महज़ 100 रूपए जमा कर पांच साल के लिए सदस्य बन सकती है। सदस्यता अभियान जिले के सभी विकास खण्डो सभी न्याय पंचायतों और जनपद के सभी नगर पंचायतो सहित मऊ नगरपालिका में चलाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ते हुए कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतो और संघर्षो से रुबरु कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से सरोज पान्डेय,शीला भारतीय,शीला देवी,चम्पा भारद्वाज,मीना भारती,सुशीला पान्डेय आदि उपस्थित रही।