गुरुवार, 19 सितंबर 2024

गोण्डा :पुलिस ने शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी के 6 गैस सिलेंडर बरामद।||Gonda:Police arrested clever thieves, recovered 6 stolen gas cylinders.||

शेयर करें:
गोण्डा  :
पुलिस ने शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी के 6 गैस सिलेंडर बरामद।
दो टूक : गोण्डा जनपद के थाना मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक युवक को चोरी के आधा दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके निशान देही पर चोरी 6 घरेलू सिलेंडर बरामद कर स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-463/24, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण किया गया है।
पूरा मामला -
थाना मनकापुर क्षेत्र मोहल्ला जवाहर नगर  निवासी पीडित रिजवान ने दिनांक 18.09.2024 ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर से गैस सिलेण्डरों को चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सुमित पाण्डेय को गुरुवार आज दिनांक 19.09.2024 को मनकापुर पुलिस द्वारा मनकापुर आई०टी०आई० के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद कूटरचित नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल व निशानदेही से 06 अदद चोरी के घरेलू गैस सिलेण्डरों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार शातिर युवक का  नाम सुमित पाण्डेय निवासी मरौचा थाना मनकापुर गोण्डा का रहने वाला है इसके निशान देही पर आधा दर्जन घरेलू गैस सिलेण्डर। घटना में प्रयुक्त हीरो सीडी एच०एफ० डिलक्स मोटरसाईकिल। (कूटरचित नम्बर प्लेट)
अनावरित अभियोग-
01. मु०अ०सं०-463/24, धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2),318(4),319(2),338,336(3), 340(2) बीएनएस थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ०नि० उमेश सिंह।
02. हेड का० सुरेश गुप्ता।
03. हेड का० वीरेन्द्र कुमार।
04. हेड का० राकेश कन्नौजिया।
05. का० उमेश यादव।
06. का० रवि सिंह।