सोमवार, 23 सितंबर 2024

मऊ : कोपागंज क्षेत्र में 70 हजार की भैंस खोल ले गए चोर।||Mau: Thieves stole a buffalo worth Rs 70 thousand in Kopaganj area.||

शेयर करें:
मऊ : 
कोपागंज क्षेत्र में 70 हजार की भैंस खोल ले गए चोर।
दो टूक : मऊ जनपद कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के अहिरपुरा पुरवे में रविवार की अज्ञात चोरों ने तीन भैंस को खोलकर ले जा रहे थे की परिजन जग गए। जिसमें चोरों ने दो भैंस छोड़कर एक लेकर चले गए।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के अहिरपुरा पुरवे निवासी राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय संतू यादव की रविवार की रात दो भैंस चोरों ने खोलकर ले जा रहे थे तभी एक भैंस उन चोरों के चंगुल से भाग गई। चोरों ने एक भैंस लेकर चले गए। राजेश यादव के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित राम केवल यादव पुत्र सुदर्शन यादव का भी भैंस चोरों ने खोलकर ले जा रहे हैं तभी भैंस की पडिया जोर जोर से बोलने लगी उसकी आवाज से परिजन जग गए।देखा की भैंस कुछ दूर पर घूम रही थी। परिजनों जब तक कुछ समझ पाते की राजेश यादव के घर के लोग भैंस खोजते आ गये तब पता चला की गांव में चोर आ चुके हैं। चोरों ने सड़क पर एक पीकप से एक भैंस लादकर फरार हो गए। ग्रामीणों को कुछ अज्ञात लोगों पर शक हुआ तभी एक कार आई और उनको भी बैठाकर बहुत तेजी से चली गई। ग्रामीणों ने उस कार का पीछा किया और चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने कार का नम्बर कोपागंज पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। पीड़ित राजेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोपागंज थाना में तहरीर दिया है। राजेश यादव ने बताया कि हमारी भैंस की कीमत 60-70 हजार रुपए थी। इसके पूर्व भी दो बडी चोरी इंदारा व अदरी देहात गांव में हुई है जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।