शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

अम्बेडकर नगर : पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल।||Ambedkar Nagar: Police arrested the rape accused youth and sent him to jail.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर:
पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना टाण्डा पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
 पुलिस के मुताबिक  अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 टाण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/2024 धारा417/376/406/323/504/506/34 भा0द0वि0 मे वांछित चल रहे अभियुक्त अली अकबर पुत्र असफाक हुसैन  निवासी ग्राम कटघर कमाल थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 33 वर्ष  को थाना को0 टाण्डा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.09.2024 को पकङी भोजपुर चौराहा थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर  से  समय 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा गया l