मंगलवार, 24 सितंबर 2024

अम्बेडकर नगर :शिव सिद्धि फाउन्डेशन ने ऑर्गेनिक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक।।||Ambedkar Nagar:Shiv Siddhi Foundation made farmers aware about organic farming.||

शेयर करें:


 अम्बेडकर नगर :
शिव सिद्धि फाउन्डेशन ने ऑर्गेनिक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के टाण्डा ब्लाक के हकीमपुर गांव में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज मंगलवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को खेती की बढ़ती लागत कम करने व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन वृद्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिव सिद्धि फाउन्डेशन के सदस्यों ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि ऑर्गेनिक खेती करने से फसलों की लागत कम होगी। कीटनाशक दवाइयों की वजह से भूमि की उर्वरा शक्ति खराब होती है तथा लागत भी बढ़ जाती है। फसल में गुणवत्तापूर्ण व उत्पादन वृद्धि के लिए ऑर्गेनिक खाद के प्रयोग से खेती करनी चाहिए, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा मनुष्य में होने वाली बीमारियों में भी कमी आएगी। उन्होंने सभी किसानों को जोर देते हुए रासायनिक खेती को त्याग कर ऑर्गेनिक खेती करने की सलाह दी। इस्माइलपुर निवासी प्रगतिशील किसान चन्द्रेश वर्मा द्वारा ऑर्गेनिक खाद से तैयार सब्जी, केला, खीरा को भी किसानों को दिखाया गया। गोष्ठी में शिव सिद्धि फाउन्डेशन के अध्यक्ष विकास कुमार,संरक्षक राकेश कुमार, विनोद कुमार वर्मा,दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष सभापति वर्मा,कोषाध्यक्ष वंदना सिंह, सदस्य बृजेश कुमार, प्रमोद वर्मा , संग्राम राजभर समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।