शनिवार, 21 सितंबर 2024

अम्बेडकर नगर :दीक्षांत समारोह मे तूलिका त्रिपाठी को मिला गोल्ड मेडल,इतिहास मे सर्वाधिक अंकः।।||Ambedkar Nagar:Tulika Tripathi got gold medal in convocation ceremony, highest marks in history.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
दीक्षांत समारोह मे तूलिका त्रिपाठी को मिला गोल्ड मेडल,इतिहास मे सर्वाधिक अंकः।।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर की परास्नातक (मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग) की छात्रा तूलिका त्रिपाठी ने डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या  के कला एवं मानविकी संकाय के मध्यकालीन तथा आधुनिक इतिहास की परास्नातक परीक्षा वर्ष 2024 में निरन्तरता के साथ प्रथम प्रयास में प्रथम श्रेणी के साथ समस्त संस्थागत परीक्षार्थियों में सर्वोच्च अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए इन्हें कुलाधिपति-स्वर्णपदक प्रदान किया गया। यह कुलाधिपति स्वर्ण पदक तूलिका त्रिपाठी ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 29 वें दीक्षान्त समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय कुलाधिपति / राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन व प्रो प्रतिभा गोयल  कुलपति डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के द्वारा  प्राप्त किया। तूलिका त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारीजनों, गुरूजनों एवं मित्रों को दिया। महाविद्यालय परिवार तूलिका त्रिपाठी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित एवं आह्लादित है। तूलिका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय महाविद्यालय की प्राचार्य  प्रोफेसर शेफाली सिंह ने शुभकामनाएं दी और कहा कि तूलिका की इस उपलब्धि से पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवांवित हो रहा हैं और आगे भी छात्राओ के सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय सदैव तत्पर रहेगा। महाविद्यालय के इतिहास विभाग प्रभारी रवींद्र कुमार वर्मा ने कहा कि तूलिका ने विश्वविद्यालय के साथ ही महाविद्यालय व जिले के नाम को भी गौरवान्वित किया है। हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़ा अनमोल पल है। साथ ही उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं  प्रेषित की।  तूलिका  की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने पुत्री की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। तूलिका की इस उपलब्धि पर प्रो अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. सुधा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्रो. ए.के.गौतम,डॉ अनूप पांडेय, डॉ महेंद्र यादव, डॉ सीमा, डॉ मनोज गुप्ता ,वी.प्रिया, संगीता डा नंदन सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।