गुरुवार, 12 सितंबर 2024

अंबेडकर नगर :शारदा सहायक नहर में छोड़ा गया पानी,किसानों मे खुशी।।||Ambedkar Nagar:Water released in Sharda Sahayak Canal, farmers happy.||

शेयर करें:
अंबेडकर नगर :
शारदा सहायक नहर में छोड़ा गया पानी,किसानों मे खुशी।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों की सिंचाई खरीफ फसल 1432 वर्ष 2024-25  कृषकों के खेतों की सिंचाई हेतु शारदा सहायक नहर का संचालन पुनः दिनांक 06/09/2024 से  प्रारंभ किया जा रहा है,शारदा सहायक नहर के किमी.104 से निकलने वाली दरियाबाद शाखा ,दरियाबाद शाखा के किमी.76.400 से निकलने वाली फैजाबाद ब्रांच की कुल लंबाई 126.200 किमी.पर  दिनांक 12.09.2024 से फैजाबाद ब्रांच में संचालन  प्रारंभ है जनपद अंबेडकर नगर में खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा रहा है  जिससे किसानों की वर्तमान फसल खरीफ की सिंचाई एवं पशु पक्षियों को पीने का पानी आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेगा ,जनपद अंबेडकर नगर की मुख्य नहरें फैज़ाबाद ब्रांच, चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर,टांडा मुख्य नहर, टांडा समांतर नहर, पौसारा राजवाहा, जहांगीर गंज राजवाहा, पिंडोरिया राजवाहा, बंदीपुर राजवाहा, कटार गढ़ राज वहा,आदि सभी नहरों में सिंचाई हेतु निरंतर संचालन किया जायेगा, जनपद अंबेडकर नगर के समस्त जनप्रतिनिधि, कृषक बंधु,आम जन मानस से सादर अनुरोध है कि उपलब्ध कराए जा रहे पानी से अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए सिंचाई एवं पशु पक्षियों हेतु पानी का संरक्षण करने में सहयोग प्रदान करें जनपद अंबेडकर नगर के साथ साथ जनपद आजमगढ़, मऊ,बलिया आदि जनपदों में भी संबंधित कृषकों को भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे जनमानस के साथ साथ पशु पक्षियों को भी पानी की उपलब्ध सुनिश्चित की जा सके ,जनपद अंबेडकर नगर में 131 नहरों में पानी छोड़ा जाएगा जिससे लगभग 52000 कृषक बंधु लाभान्वित होंगे शारदा सहायक नहर में आज दिनांक 12.09.2024 को जनपद अंबेडकर नगर में सिंचाई हेतु पानी का संचालन प्रारंभ हो गया है,जनपद अंबेडकर नगर में सिंचाई खण्ड टांडा अंबेडकर नगर के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन पूरी क्षमता से निरंतर किया जा रहा है जिससे जनपद अंबेडकर नगर,जनपद आजमगढ़ ,मऊ, बलिया के कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।