सोमवार, 23 सितंबर 2024

आजमगढ़ : भागवत कथा में श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारे से गूँजा पूरा क्षेत्र।।||Azamgarh: As soon as Shri Krishna was born in the Bhagwat Katha, the entire area echoed with cheers.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
भागवत कथा में श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारे से गूँजा पूरा क्षेत्र।।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
दो टूक : आजमगढ़ जनपद के फूलपुर नगर स्थिति श्री रामलीला मैदान में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में  तीसरे दिन सोमवार को  भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।
कथा व्यास श्री आशुतोष महाराज जी  ने कहा कि   भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। नगर में भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। कहा की  जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। इस अवसर पर कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। आयोजक  पंडित दुर्गेश पांडेय  ने आरती व पूजा पाठ किया।  संगीत कलाकारों द्वारा मंच पर सतरंगी छठा के बीच एक से बढ़ कर एक शास्त्रीय संगीत  की धुन सुन लोग मंत्र मुग्ध हो गए। इस मौके पर  दुर्गेश पांडेय, सुरेश मौर्य, श्रीमती चंपा मौर्य , आशुतोष पांडेय, दुर्गेश अग्रहरि,  शनि दुबे, मनोज पांडेय, शिवम, विंदेश्वरी आदि लोग थे।