शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के मरवटिया (रमवापुर नायक) निवासी प्रगतिशील गन्ना किसान विनोद उपाध्याय "बिन्नू" को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया गया सम्मानित

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर नायक पंचायत के मरवटिया मजरे के निवासी प्रगतिशील गन्ना किसान विनोद कुमार उपाध्याय "बिन्नू बाबा" ने एक आयोजन मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और इन्हे प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के तमाम लोगो ने इन्हे बधाई एवं शुभकामनाये दी है।

गन्ना विकास विभाग उप्र सरकार के अभियान के तहत 20 सितंबर 2024 को बाबू गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन शोध संस्थान सेवरही कुशीनगर में चुनिंदा किसानों के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। उप्र के किसानो में खेती की लागत कम करने, आय दोगुनी करने, गन्ना की खेती की नई तकनीक आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु गन्ना विकास परिषद बलरामपुर के प्रगतिशील 50 कृषकों की टीम यहाँ भेजी गई।

संस्थान के सहायक निदेशक डॉ सुभाष सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने गन्ना की वैज्ञानिक पद्धति से (ट्रेंच विधि से बुवाई, सहफसली, गन्ना की खेती में मशीनरी को बढ़ावा देने, गन्ना में लगने वाले प्रमुख रोग/ कीट एवं नियंत्रण के उपाय) पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी।

वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार ने गन्ना की प्रजाति, पहचान, विशेषता, प्रजाति संतुलन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड में संस्तुत, मात्रानुसार संयुक्त पोषण तत्व प्रबंधन अपनाया जाना, पेड़ी प्रबंधन , जैविक खेती आदि विषयो पर जानकारी दी।

अंत में जनपद आजमगढ एवं बलरामपुर के प्रतिभागी प्रक्षिशित कृषको में गन्ना की नवीन तकनीक विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें गन्ना परिषद बलरामपुर के प्रगतिशील कृषक विनोद कुमार उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान के सहायक निदेशक ने इनको प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।