शनिवार, 21 सितंबर 2024

गोण्डा- इटियाथोक मे भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री का किया जोरदार स्वागत

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री/ जिला प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का इटियाथोक कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, योगी मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गोंडा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। प्रभार मिलने के बाद गोंडा जनपद में उनका प्रथम आगमन हुआ है। शनिवार को श्री सिंह जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व जिले के अन्य पदाधिकारी के साथ खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। कस्बे में पहुंचने पर मंडल के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के द्वारा उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद उनका काफ़िला खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गया। स्वागत कार्यक्रम मे मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय राठौर, महेंद्र जैन, संतोष चौरसिया, विजय श्रीवास्तव, अश्वनी जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।