रविवार, 15 सितंबर 2024

गोण्डा- बीजेपी के नवनियुक्त जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने इटियाथोक मे किया स्वागत, हुई बैठक व बनाये गए नए सदस्य

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी/ सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक का जनपद में प्रथम आगमन पर रविवार को जमकर स्वागत हुआ। इटियाथोक कस्बे में उनके आगमन पर मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मौके पर भाजपा के गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भी मौजूद रहे।

इस दौरान उत्साहित भाजपाइयों ने जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद, योगी मोदी जिंदाबाद आदि के नारे भी लगाए। स्वागत अभिनंदन के उपरांत जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक व जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने मंडल अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर बैठक की और मंडल पदाधिकारियो से परिचाय प्राप्त किया। साथ ही संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ से सदस्यता अभियान में मंडल को प्रथम स्थान पर रखने व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने जिला प्रभारी को आश्वाशन दिया की पिछली बार की तरह इस बार भी इटियाथोक मंडल सदस्यता अभियान में अव्वल रहेगा। मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए हैं। 

इस दौरान पार्टी द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगो को सदस्य्ता भी दिलाई गई। साथ ही आस पास के घरो व दुकानों के दीवालों पर सदस्य्ता अभियान से जुड़ने हेतु स्टिकर व पोस्टर भी लगाए गये। मौके पर मंडल महामंत्री कपिलेश्वर शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय राठौर, मंत्री अरुण गौतम, पवन दूबे, राहुल ओझा, विजय श्रीवास्तव, भीम मौर्या, अलोक मिश्रा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।